वाराणसी में 31 मार्च 2026 को “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” का आयोजन होने जा रहा है। यह सम्मेलन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।इस सम्मेलन में निवेश, निर्यात, ओडीओपी, जीआई टैग उत्पादों, हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। दोनों राज्यों के उद्योगपति, शिल्पकार, निवेशक और नीति-निर्माता एक मंच पर आकर नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से होगी, जहां आधुनिक तीर्थ प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर को समझा जाएगा।सम्मेलन के दौरान कई अहम एमओयू साइन किए जाएंगे, जिनके जरिए व्यापार, औद्योगिक निवेश, कौशल विकास और पर्यटन क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा ओडीओपी और पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की रणनीति भी बनाई जाएगी।इस आयोजन में प्रदर्शनी और शिल्प कार्यशालाएं भी होंगी, जहां मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

