सीवों अंडरपास मुठभेड़ मामले की मैजिस्ट्रियल जांच शुरू, 30 मार्च तक मांगे गए साक्ष्य

चौबेपुर थाना क्षेत्र के सीवों अंडरपास के समीप 4 फरवरी 2026 की रात एसटीएफ वाराणसी यूनिट और अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़ मामले की मैजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है।उप जिला मजिस्ट्रेट राजातालाब शान्तुन कुमार सिनसिनवार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त बनारसी यादव पुत्र राजनाथ उर्फ झोटा यादव निवासी गैरहट, थाना खानपुर जनपद गाजीपुर ने एसटीएफ टीम पर जानलेवा फायरिंग की थी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें बनारसी यादव गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस द्वारा उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे प्रकरण की मैजिस्ट्रियल जांच उप जिलाधिकारी राजातालाब द्वारा की जा रही है।उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इस घटना के संबंध में कोई जानकारी या साक्ष्य/दस्तावेज प्रस्तुत करना हो तो वह 30 मार्च तक एसडीएम राजातालाब के न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित या मौखिक रूप से अपना पक्ष रख सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post