यूजीसी नियमों के विरोध में काशी में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

यूजीसी 2026 के विरोध में केसरिया भारत संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कचहरी क्षेत्र में प्रदर्शन कर जन आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में छात्र, युवा, अधिवक्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम के तहत संगठन के हजारों कार्यकर्ता वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर एकत्रित हुए। वहां से राष्ट्रीय संयोजक कृष्णानंद पांडेय के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि जब तक उक्त नियमों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। केसरिया भारत व धरोहर संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह और गौरव मिश्र ने लोगों से इस मुद्दे पर निरंतर सहयोग करने की अपील की।इस मौके पर आनंद मिश्र बब्बू, चंद्रदेव पटेल, बृजेश पांडेय, अधिवक्ता अनुज मिश्र, अर्पित मिश्रा, अशोक पांडेय, राकेश त्रिपाठी, अमन सिंह, उपेंद्र सिंह, शुभम पांडेय, ऋषभ सिंह, शिवम उपाध्याय, रामानंद पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post