लखनऊ,नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान लोहम कंपनी के सीईओ रजत वर्मा और कंपनी के चीफ ऑफ स्टाफ आयुष सबात भी मौजूद रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं तथा राज्य को एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च और इंजीनियरिंग का प्रमुख केंद्र बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अतिथियों का उत्तर प्रदेश में स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उच्च तकनीक आधारित उद्योगों और शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। उन्होंने निवेशकों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
बैठक में लोहम कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश में भारत की पहली “रेयर अर्थ टू मैग्नेट” इंटीग्रेटेड फैसिलिटी स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। इस परियोजना के शुरू होने से देश में उच्च तकनीक आधारित मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों के उपयोग और उत्पादन को भी मजबूती मिलेगी।नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव, जो ग्रैफीन की खोज के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं, वर्तमान में लोहम कंपनी के

