अजगरा में खराब निर्माण पर पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई, नवनिर्मित सड़क को बुलडोजर से तुड़वाया

अजगरा विधानसभा क्षेत्र के अटेसुआ में खराब गुणवत्ता के आरोपों के बाद नवनिर्मित सड़क मार्ग को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बुलडोजर लगाकर तुड़वा दिया। यह कार्रवाई क्षेत्रीय विधायक त्रिभुवन राम के निर्देश पर की गई।बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में खामियां पाए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई करते हुए नवनिर्मित सड़क को तोड़ दिया।इस मामले में विधायक त्रिभुवन राम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में होने वाले सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही या घटिया सामग्री का इस्तेमाल पाया गया तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने यह भी कहा कि दोषी ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।उन्होंने बताया कि हरहुआ सब्जी मंडी से पंचकोशी मार्ग तक करीब एक किलोमीटर सड़क के मरम्मत कार्य में भी लापरवाही सामने आ रही है, जिसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।






Post a Comment

Previous Post Next Post