वाराणसी में RSS का भव्य पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभावना का दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शहर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लेकर अनुशासन और राष्ट्रभावना का संदेश दिया।पथ संचलन दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ से प्रारंभ हुआ, जहां स्वयंसेवकों का उत्साह देखने लायक था। सभी स्वयंसेवक सुसज्जित वेशभूषा में अनुशासित पंक्तियों में खड़े होकर कार्यक्रम के शुभारंभ की प्रतीक्षा कर रहे थे।यह संचलन धर्म संघ से निकलकर आईपी विजया मार्ग, रविंद्रपुरी, शिवाला और अस्सी क्षेत्र से होते हुए पुनः प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा और तालियों के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाया और समाज में एकजुटता, सेवा व अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करते हैं।पथ संचलन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post