भाजपा कार्यालय में थप्पड़ कांड—महिला ने कॉलर पकड़ नेता को जड़ा तमाचा, चप्पल लेकर दौड़ी

महराजगंज में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने कार्यक्रम के दौरान एक पदाधिकारी को थप्पड़ मार दिया।कार्यक्रम के बीच हुआ हंगामा बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान अचानक महिला और पदाधिकारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर पदाधिकारी का कॉलर पकड़ लिया और उसे तमाचा जड़ दिया।चप्पल लेकर दौड़ी महिलाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थप्पड़ मारने के बाद महिला चप्पल लेकर पदाधिकारी के पीछे दौड़ पड़ी, 


जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।पैसे के विवाद की बात सामने आई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।जांच की संभावना घटना के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस द्वारा जांच की जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post