वाराणसी में 58वां महा मूर्ख सम्मेलन 1 अप्रैल को, कवियों के व्यंग्य से गूंजेगा राजेन्द्र प्रसाद घाट

मारवाड़ी युवक संघ, लक्सा में  आयोजित पत्रकार वार्ता में शनिवार गोष्ठी के तत्वावधान में होने वाले 58वें महा मूर्ख सम्मेलन की जानकारी दी गई। संस्था के पदाधिकारी रमेश दत्त दूवे ने बताया कि यह हास्य-व्यंग्य से भरपूर सम्मेलन 1 अप्रैल को राजेन्द्र प्रसाद घाट पर आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सम्मेलन में समकालीन विषयों जैसे साइबर फ्रॉड, देश में बढ़ती महंगाई (डीजल-गैस) और वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध जैसे मुद्दों पर कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से तीखा व्यंग्य प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को हंसाने के साथ-साथ गंभीर विषयों पर सोचने के लिए प्रेरित करना भी है।

इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त कवियों का आगमन होगा। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से रमेश दत्त दूवे, दिलीप सिंह, श्याम लाल यादव और दमदार बनारसी उपस्थित रहे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर हास्य-व्यंग्य के इस अनूठे आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post