गुरुग्राम से करीब 30 किलोमीटर दूर एक निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। अचानक दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर मलबे में दब गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। अब तक कई घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। शुरुआती जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही या कमजोर दीवार को हादसे की वजह माना जा रहा है।
Tags
trendig

