झांसी से चोरी हुआ 524 गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

6 मार्च को झांसी से चोरी हुआ एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पुलिस ने बरामद कर लिया है। ट्रक में कुल 524 भरे हुए गैस सिलेंडर थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी करने वाले गिरोह ने सिलेंडरों को बेचने के लिए एक गैस एजेंसी से करीब 13 लाख रुपये में सौदा किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एजेंसी से जुड़े लोगों के पास से 12 लाख रुपये नकद भी बरामद कर लिए हैं।

इस मामले में पुलिस ने कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया ट्रक, 524 सिलेंडर और बड़ी रकम बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में 100 प्रतिशत बरामदगी हो चुकी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post