तुलसी घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

काशी में गंगा स्नान के दौरान रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तुलसी घाट पर स्नान करते समय दो युवक गंगा में डूब गए। दोनों युवक अपने परिवार के साथ दर्शन-पूजन और गंगा स्नान के लिए आए थे।जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम क्षेत्र से आए दो परिवार काशी पहुंचे थे। स्नान के दौरान निखिल (12 वर्ष) और आयुष (18 वर्ष) गंगा में उतर गए। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों को गहरे पानी में जाने से मना भी किया, लेकिन उन्होंने बताया कि वे तैरना जानते हैं और आगे बढ़ गए। कुछ ही देर बाद दोनों युवक गहरे पानी में डूबने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद निखिल का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और घाट पर मौजूद लोगों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।




Post a Comment

Previous Post Next Post