वाराणसी: रिंग रोड फेज-1 पर भीषण सड़क हादसा, चार वाहन क्षतिग्रस्त, सभी सुरक्षित

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रिंग रोड चौराहे के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड फेज-1 पर तेज रफ्तार से आ रही एक डीसीएम (मालवाहक वाहन) ने सिग्नल खुलने का इंतजार कर रही तीन गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और सभी लोग बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामूली रूप से घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post