राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय (कृष्णमूर्ति फाउंडेशन इंडिया) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला विकास प्रकोष्ठ एवं क्रिएटिव क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “विमेन इन डिजिटल एज: राइट्स, रिस्पॉन्सिबिलिटीज एंड एम्पावरमेंट” विषय पर ‘स्त्री शक्ति फोर्टनाइट’ और ‘गुलाबी वसंत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तिकरण, अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा संगीत विभाग की ओर से प्रस्तुत वसंत गीत के साथ हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में महिलाओं की भूमिका और जिम्मेदारियाँ और भी महत्वपूर्ण हो गई हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. मंगला कपूर (महिला महाविद्यालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय) तथा राष्ट्रीय स्तर की बॉडीबिल्डिंग व वेटलिफ्टिंग चैंपियन रूबी सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किए गए।
महिला विकास प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. प्रीति सिंह ने पंद्रह दिवसीय ‘स्त्री शक्ति फोर्टनाइट’ के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के दस क्लब—मनःशक्ति क्लब, मैत्रेयी फोरम, फ़ोटोग्राफी क्लब, अर्थवाद क्लब, क्वेस्ट ऑफ पास्ट क्लब, पिटारा क्लब, फ्रेनिक्स क्लब, एनवायरनमेंट क्लब, क्रिएटिव क्लब और वागविचि क्लब—ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं की रचनात्मक और बौद्धिक प्रतिभा को मंच प्रदान किया।इस अवसर पर महिला विकास प्रकोष्ठ की ई-मैगज़ीन ‘वामा’ के पाँचवें अंक का भी विमोचन किया गया, जिसका विस्तृत परिचय सह-समन्वयक डॉ. योगिता बेरी ने दिया। इसके साथ ही चैत्र मास के आगमन पर आयोजित ‘गुलाबी वसंत’ कार्यक्रम में क्रिएटिव क्लब और संगीत विभाग की ओर से छात्राओं ने संगीत और विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. संजय वर्मा के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री हनुमान प्रसाद, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. जया शाही और डॉ. अमृत मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान डॉ. अमृत मिश्रा ने काशी की प्रसिद्ध मसाने की होली और शिवावतार पर आधारित विशेष नृत्य प्रस्तुति भी दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम में महिला विकास प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. रचना पांडेय, डॉ. संदीप पांडेय सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक—प्रो. परवीन सुल्ताना, प्रो. सीमा श्रीवास्तव, प्रो. आम्रपाली, प्रो. विभा जोशी, प्रो. अंजना सिंह, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. सौरभ, डॉ. पुनीता पाठक, डॉ. मनीषा मिश्र, डॉ. श्वेता, डॉ. संवेदना सिंह, डॉ. किरण तिवारी, डॉ. ऋचा मिश्रा आदि तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

