शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम ने नई पहल की घोषणा की है। नगर आयुक्त ने बताया कि अब सड़क पर गंदगी फैलाने वालों की फोटो या वीडियो सबूत देने वाले नागरिकों को ₹500 का इनाम दिया जाएगा। नगर आयुक्त के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और शहर को साफ-सुथरा बनाना है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया जाएगा।
यदि वह सुधार नहीं करता है, तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि नागरिक बिना किसी डर के आगे आ सकें।नगर निगम ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और स्वच्छ शहर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
Tags
trendig

