कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पोखरा में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, इलाके में शोक

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पोखरा में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अवलेशपुर निवासी तूफानी प्रजापति के पुत्र मोहित प्रजापति के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहित किसी कारणवश पोखरे में चला गया, जहां डूबने से उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं, शुरुआती सूचना में कंदवा पोखरे में किसी के डूबने की खबर भी सामने आई थी। इस पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया गया तथा छानबीन शुरू की गई। बाद में स्पष्ट हुआ कि उक्त सूचना संदिग्ध थी और जिस व्यक्ति के डूबने की बात कही जा रही थी, वह अपने घर पर सुरक्षित मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।



Post a Comment

Previous Post Next Post