लखनऊ। कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 हजार पेज की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। इस मामले में शुभम जायसवाल समेत कुल 18 आरोपियों को नामजद किया गया है।बताया जा रहा है कि यह मुकदमा नवंबर महीने में दर्ज किया गया था, जिसके बाद से पुलिस और संबंधित एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हुई थीं। जांच के दौरान कई अहम सबूत जुटाए गए, जिनके आधार पर इतनी बड़ी चार्जशीट तैयार की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों पर अवैध रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप की सप्लाई और बिक्री करने का आरोप है। इस नेटवर्क का दायरा काफी व्यापक बताया जा रहा है, जिसमें कई जिलों तक इसकी पहुंच होने की संभावना जताई गई है।जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर अन्य संदिग्धों को भी शामिल किया जा सकता है। अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब मामले की सुनवाई की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

