वाराणसी: बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी(BHU) के एक प्रोफेसर से 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को रिश्तेदार बताकर फोन किया और इमरजेंसी का हवाला देकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए।बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने भरोसे में आकर अलग-अलग किश्तों में कुल 35 लाख रुपये भेज दिए। बाद में शक होने पर जांच की गई, तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
पीड़ित ने मामले की शिकायत Lanka Police Station में दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या इमरजेंसी के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें और पहले सत्यापन जरूर करें।
Tags
trendig

