दालमंडी स्थित मस्जिद मीर नादे अली में एक मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें आयतुल्लाह अली खामेनाई की शहादत को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी कुर्बानी ने ईरान को और अधिक मजबूती और बुलंदी प्रदान की।
मजलिस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और रहबर की सेवाओं व नेतृत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष और उम्मत के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया।कार्यक्रम के अंत में मुल्क और कौम की तरक्की, अमन-ओ-अमान और एकता के लिए दुआ की गई।
Tags
trendig

