अस्सी घाट पर धुरंधर हास्य महोत्सव, हंसी और व्यंग्य से गूंजी काशी

मूर्ख दिवस की पूर्व संध्या पर अस्सी घाट पर “वसुधैव कुटुम्बकम” के बैनर तले 21वां धुरंधर हास्य महोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनोखे अंदाज में किया गया, जिससे शुरुआत से ही माहौल खुशनुमा और रोचक बन गया।कार्यक्रम की शुरुआत बीएचयू की छात्रा प्रिंसी के गणेश वंदना नृत्य से हुई। इसके बाद कठपुतली कलाकार मिथिलेश दूबे ने सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुति देकर दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया।

इसके बाद आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों—दिनेश देहाती, ओमप्रकाश श्रीवास्तव ‘प्रकाश मिर्जापुरी’, योगेश चौहान, सतीश सागर, डॉ. जयन्त शाह, गुंजा गुनगुन, लक्ष्मीकांत निर्भीक सहित अन्य कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को हंसाया और बांधे रखा।महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मान भी प्रदान किए गए। साथ ही कवियों को प्रतीकात्मक उपहार देकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह और नगर प्रमुख अशोक तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अशोक पांडेय, डॉ. अजय तिवारी और विनोद शुक्ला एडवोकेट शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन संयोजक एवं हास्य कवि नागेश शांडिल्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन शांडिल्य द्वारा प्रस्तुत किया गया।महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने काशी की समृद्ध हास्य परंपरा का भरपूर आनंद उठाया।



Post a Comment

Previous Post Next Post