गंगा में ‘शराब पार्टी’ के वायरल वीडियो पर कार्यवाही, एक युवक गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

धर्म और आस्था की नगरी काशी में गंगा की मर्यादा को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। रमजान के दौरान नाव पर कथित ‘बिरयानी पार्टी’ का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब गंगा में ‘शराब पार्टी’ का वीडियो वायरल होने से नया बवाल खड़ा हो गया है। 

वायरल वीडियो में कुछ युवक नाव पर सवार होकर शराब पीते और डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर स्थानीय नाविकों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गंगा में इस तरह की गतिविधियों को लेकर नाविक समुदाय में भी भारी नाराजगी है और उन्होंने इसे आस्था के खिलाफ बताया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post