काल भैरव क्षेत्र में ब्लेड मारकर चोरी की कोशिश, एक आरोपी पकड़ा गया

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित काल भैरव इलाका में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। डाकघर के पास बैंगलोर से आए एक यात्री को निशाना बनाते हुए उसके कपड़ों के भीतर रखे पैसे निकालने के लिए ब्लेड से जेब काटने की कोशिश की गई।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों की सतर्कता से एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया।पीड़ित यात्री ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post