वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के रेलवे सुरक्षा बल में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ब्रह्म नाथ शुक्ला को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
श्री शुक्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान ऑपरेशन, खेलकूद और प्रशिक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण ने न केवल बरेका की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है, बल्किअन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा बने हैं।इस उपलब्धि पर बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य ने भी उनकी सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।श्री शुक्ला की इस उपलब्धि पर बरेका परिवार में हर्ष का माहौल है।

