चोलापुर के नेहिया गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, एसीपी समेत पुलिसकर्मी घायल

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेहिया में दो पक्षों के बीच विवाद ने शुक्रवार को अचानक उग्र रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना घायल हो गए। साथ ही एक दरोगा औरसिपाही के भी घायल होने की सूचना है।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post