वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में पारंपरिक कराहा पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस दौरान भानी भगत ने खौलते दूध से स्नान कर सभी को हैरान कर दिया।पूजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान के तहत भानी भगत ने न केवल उबलते दूध से स्नान किया, बल्कि धधकती आग में भी प्रवेश किया। इस दृश्य को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह अनुष्ठान आस्था और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे।इस अनोखे धार्मिक आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग आश्चर्य और श्रद्धा दोनों व्यक्त कर रहे हैं।
Tags
trendig

