अक्षय तृतीया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने संत प्रेमानंद महाराज के साथ किया सत्संग, बाबा से पांचवीं मुलाकात

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली  और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संत प्रेमानंद महाराज  से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने गुरु के साथ सत्संग में भाग लिया और आध्यात्मिक चर्चा की।सूत्रों के अनुसार, विराट और अनुष्का की बाबा प्रेमानंद से यह पांचवीं मुलाकात है। इससे पहले भी यह जोड़ी कई बार उनके आश्रम में दर्शन और मार्गदर्शन के लिए पहुंच चुकी है।

अक्षय तृतीया के दिन हुई इस मुलाकात को खास माना जा रहा है, क्योंकि इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्य और साधना का फल अक्षय होता है।विराट और अनुष्का अक्सर आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि दिखाते रहे हैं और समय-समय पर संतों और गुरुओं से मिलते रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post