वाराणसी में युवती को ब्लैकमेल करने का मामला, FIR दर्ज

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती को उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी गई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।जानकारी के अनुसार, युवती की आरोपी युवक से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मुलाकात भी हुई। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती की प्राइवेट तस्वीरें खींच लीं।

बाद में युवक ने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि आरोपी युवक फिलहाल गुजरात में काम करता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post