आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब का लोकार्पण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट पर हुआ सेमिनार

डोमरी, रामनगर स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में सोमवार को नवनिर्मित कंप्यूटर प्रयोगशाला कक्ष का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारियों की मौजूदगी में इंटर्नशिप, शोध, स्किल डेवलपमेंट और प्लेसमेंट विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष दया शंकर मिश्र ने कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, महामंत्री एवं रामनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, एम.पी. बिस्किट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्शन मैनेजर तनवीर अहमद, महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, प्राचार्य प्रो. रामनरेश शर्मा तथा सीएमओ अपूर्वा पाण्डेय मौजूद रहीं।

अतिथियों ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के दौर में कंप्यूटर शिक्षा के बिना पढ़ाई अधूरी है और इस नई प्रयोगशाला से छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा।इसके बाद आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेमिनार का शुभारंभ हुआ। सेमिनार में इंटर्नशिप, शोध, स्किल डेवलपमेंट और प्लेसमेंट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।राकेश जायसवाल ने छात्राओं से कहा कि उद्योगों में अपार संभावनाएं हैं और उन्हें केवल नौकरी के पीछे नहीं भागना चाहिए, बल्कि उद्योगों और उद्यमिता में भी रुचि लेनी चाहिए।मुख्य अतिथि दया शंकर मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत औद्योगिक क्षेत्र की जानकारी, इंटर्नशिप और शोध अब बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने छात्राओं को समूह बनाकर प्रत्येक सप्ताह रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में इंटर्नशिप और शोध के लिए आने का आमंत्रण दिया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन 4 से 8 घंटे तक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि कई वर्षों से कंप्यूटर प्रयोगशाला की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। उन्होंने छात्राओं को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में इंटर्नशिप, शोध और भविष्य में प्लेसमेंट के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि सत्र 2026-27 से महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर एम.एससी. और एम.कॉम. पाठ्यक्रम भी शुरू कर दिए गए हैं।कार्यक्रम का संचालन अनामिका तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. रामनरेश शर्मा ने दिया।इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. प्रतिमा राय, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, वैशाली पाण्डेय, सोफिया खानम, अंजलि विश्वकर्मा, मुकेश गुप्ता, अल्पा तिवारी, शिव प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post