दालमंडी में ध्वस्तीकरण तेज: 20 मकान ढहे, 25 पर कार्रवाई जारी, जून 2026 तक पूरा होगा अभियान

वाराणसी: शहर के दालमंडी क्षेत्र में चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर प्रशासन ने कार्य में तेजी ला दी है। अधिकारियों के अनुसार, जून 2026 तक पूरे क्षेत्र में ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।अब तक अभियान के तहत 20 मकानों को जमींदोज किया जा चुका है, जबकि 45 संपत्तियों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा, वर्तमान में 25 मकानों को तोड़ने का कार्य जारी है।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र के पुनर्विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्तीकरण कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।स्थानीय लोगों में जहां एक ओर इस अभियान को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, वहीं प्रशासन ने प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post