वाराणसी में चर्चित यूपी कॉलेज छात्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लेकर अदालत ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को आदेश दिया है कि आरोपी का समुचित इलाज कराया जाए तथा उसका एक्स-रे परीक्षण भी करवाया जाए।बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 21 मार्च से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। सुनवाई के दौरान आरोपी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर मुद्दा उठाया गया, जिसके बाद अदालत ने यह निर्देश जारी किया।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिरासत में बंद किसी भी व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसी के तहत जेल प्रशासन को आरोपी के स्वास्थ्य की जांच कर उचित उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया है।मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर की जाएगी।
Tags
trendig

