काशी में दिल दहला देने वाली घटना: नेशनल प्लेयर बेटी के साथ दहेज प्रताड़ना का आरोप

वाराणसी (काशी) से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी नेशनल स्तर की खिलाड़ी बेटी के साथ ससुराल पक्ष द्वारा गंभीर अत्याचार किए जाने का आरोप लगाया है।पीड़ित मां का कहना है कि उनकी बेटी, जो एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही है, शादी के बाद से ही प्रताड़ना का हो रही थी। मां ने आरोप लगाया कि उनके दामाद, जो पेशे से जूनियर इंजीनियर (JE) हैं, ने बेटी को फंदे पर लटका दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।घटना के बाद बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत ऐसी हो गई है कि वह अब ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। मां का दर्द छलकते हुए कहना है, “जिस बेटी ने देश का नाम रोशन किया, आज उसे ही मुझे सहारा देना पड़ रहा है।

परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर सवाल खड़े करती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post