सोनभद्र में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत जनपद सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज थाना और एएचटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संगठित मानव तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0-177/2026 से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त शिव सिंह उर्फ रामलाल (45 वर्ष), निवासी धौलपुर (राजस्थान) को 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पवर क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में एएचटी प्रभारी माधव सिंह और उपनिरीक्षक रणजीत सिंह की टीम शामिल रही।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने एक नाबालिग/युवती को नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर विभिन्न जिलों के रास्ते आगरा और अलीगढ़ पहुंचाया, जहां उसे अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 1.20 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया और उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई।जांच में यह भी सामने आया है कि यह अपराध एक संगठित गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया, जिसमें अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई में थाना रॉबर्ट्सगंज और एएचटी पुलिस टीम के अन्य जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post