लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता अपर्णा यादव ने एक तीखा बयान देते हुए हाल की एक घटना को “कलंकित करने वाली रात” करार दिया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका चेहरा सिर्फ दिखावटी है और वे महिलाओं के सम्मान की बात केवल राजनीति के लिए करते हैं।अपर्णा यादव ने कहा कि “नारी शक्ति इनकी सच्चाई पहचान चुकी है और समय आने पर इन्हें कुचल देगी।”
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिला सुरक्षा और सम्मान जैसे मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं।इस दौरान लखनऊ में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला, जहां सपा और कांग्रेस के झंडे जलाए गए। प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और उनके रुख पर सवाल उठाए।घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Tags
trendig

