इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल को, वाराणसी में 4,092 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में होगा, जहां देशभर के 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसी क्रम में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, वाराणसी द्वारा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर स्थित महामना सभागार में भी समारोह आयोजित होगा, जहां बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहेंगे। यहां कुल 4,092 विद्यार्थियों को उपाधियाँ दी जाएंगी, जिनमें परास्नातक, स्नातक, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

समारोह में क्षेत्रीय केन्द्र की छात्रा इशिता त्रिपाठी और रोली सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा, जबकि शिवानी भोलेनाथ चौरसिया को विशेष नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 150 चयनित विद्यार्थियों को मंच पर उपाधि दी जाएगी।इस वर्ष इग्नू के कई नए पाठ्यक्रमों में पहली बार डिग्री प्रदान की जाएगी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि यह समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है और विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



Post a Comment

Previous Post Next Post