वाराणसी: शहर में एक युवती को उसके पूर्व प्रेमी द्वारा कथित रूप से अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी पिछले चार वर्षों से रिलेशनशिप में थे। कुछ समय पहले दोनों के बीच विवाद के बाद रिश्ता टूट गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती का मोबाइल फोन छीन लिया और उसमें मौजूद निजी तस्वीरें अपने पास रख लीं।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने न सिर्फ उसे ब्लैकमेल किया, बल्कि उसकी कुछ निजी तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भी भेज दीं। इसके साथ ही वह लगातार और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।घटना से परेशान होकर युवती ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

