वाराणसी में होमगार्ड परीक्षा का अंतिम दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित परीक्षा

वाराणसी में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। प्रशासन और पुलिस बल की विशेष निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है।परीक्षा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 8,828 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस अनुपस्थिति को लेकर विभिन्न कारण सामने आ रहे हैं, जिनमें पेपर का कठिन स्तर प्रमुख माना जा रहा है।कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रश्नपत्र अपेक्षा से अधिक कठिन था। 

छात्रों का कहना है कि पेपर का स्तर यूपीएसआई (UPSI) परीक्षा से भी ज्यादा टफ था, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले गहन तलाशी ली गई और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।परीक्षा के अंतिम दिन भी प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ व्यवस्था बनाए रखने में जुटा हुआ है।


Post a Comment

Previous Post Next Post