बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने 400 से अधिक चोरियों के आरोपी एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अनोखा तरीका अपनाया और करीब 5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी तालाब के अंदर पानी में डूबा रहा और सांस लेने के लिए कमल की डंठल का इस्तेमाल करता रहा। काफी देर तक तलाश के बावजूद जब वह नहीं मिला, तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। अंततः गोताखोरों ने उसे पानी के भीतर से ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि आरोपी पहले पार्षद भी रह चुका है और इलाके में लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ सैकड़ों मामलों में शिकायत दर्ज है।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
Tags
trendig

