पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का महाभिषेक किया, बच्चों से मिले और गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे

वाराणसी: नरेंद्र मोदी ने बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का महाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।प्रधानमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

महाभिषेक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर क्षेत्र को पहले से ही सुरक्षित कर लिया गया था और आम श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया गया।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह रहा। बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मंदिर के आसपास एकत्र हुए।इस मौके की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें प्रधानमंत्री पूजा करते, श्रद्धालुओं का अभिवादन करते और बच्चों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post