लखनऊ के UP कॉलेज में अत्याधुनिक हॉकी एस्ट्रो-टर्फ का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। लगभग 8.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह मैदान जल्द ही खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा। खास बात यह है कि इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने की संभावना है।इस परियोजना की पहल भारतीय हॉकी टीम के ओलिंपियन खिलाड़ी ललित उपाध्याय के प्रयासों से संभव हो पाई है। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाला हॉकी मैदान मिलने जा रहा है।
एस्ट्रो-टर्फ के निर्माण से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता भी खुलेगा। खेल प्रेमियों और युवाओं में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और उद्घाटन कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

