वाराणसी स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी(BHU) के चाणक्य छात्रावास में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दरोगा ने छात्रावास परिसर में छात्रों के साथ मारपीट की, जिससे विवाद बढ़ गया।इस घटना के संबंध में Lanka Police Station में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि दरोगा ने अपनी सीमा से बाहर जाकर बल प्रयोग किया।वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।विश्वविद्यालय प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
Tags
trendig

