वाराणसी: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को सम्मान नहीं देकर “बड़ा पाप” किया है। अजय राय ने यह बयान अपनी पत्नी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया।प्रेस वार्ता में अजय राय अपनी पत्नी के साथ मंच पर मौजूद रहे और इस मुद्दे को सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति देश की महिलाओं के सम्मान की बात करता है, उसे अपने निजी जीवन में भी उसी का पालन करना चाहिए।
अजय राय ने आगे चुनौती देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को काशी आकर अपनी पत्नी जसोदा बेन के साथ जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होगा कि वे वास्तव में महिलाओं के सम्मान को कितना महत्व देते हैं।इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल में हलचल तेज हो गई है और इसे लेकर विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

