परीक्षा और व्यवस्था पर उठे सवाल, ABVP ने किया जोरदार प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर छात्रों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया।प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी के वाराणसी विभाग संयोजक आकाश प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिससे छात्र-छात्राएं लगातार परेशान हैं।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हॉस्टलों में खराब सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारोबार और हथियारों के बढ़ते चलन से छात्र भय के माहौल में रह रहे हैं, जबकि प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है।

परीक्षा और परिणाम में गड़बड़ी भी प्रमुख मुद्दा रही। छात्रों का कहना है कि परीक्षा देने के बावजूद कई बार उन्हें ‘अनुपस्थित’ दिखा दिया जाता है, वहीं परिणाम समय पर घोषित न होने से आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन प्रभावित हो रहा है।इसके अलावा हॉस्टल की खराब मेस व्यवस्था, किताबों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर भी छात्रों ने नाराजगी जताई। अंतिम वर्ष के छात्रों ने समय पर परीक्षा और परिणाम न आने से मानसिक तनाव और पीजी प्रवेश, विशेषकर CUET को लेकर असमंजस की स्थिति की बात कही।एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।



Post a Comment

Previous Post Next Post