अस्सीघाट पर वृहद गंगा स्वच्छता अभियान, 5 क्विंटल कचरा हटाया गया

अस्सीघाट पर गुरुवार को गंगामित्रों और आईआईएमयूएन के संयुक्त सहयोग से वृहद गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गंगा किनारे और तलहटी से प्लास्टिक, रैपर, मूर्ति, फूल-माला, चाइनीज मांझा और बोतलों सहित करीब 5 क्विंटल कचरा एकत्र किया गया।

गंगा डॉल्फिन मित्र एवं पर्यावरणविद धर्मेंद्र पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में लोगों को गंगा स्वच्छता और डॉल्फिन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। गंगामित्र कॉर्डिनेटर सक्षम तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं से गंगा में कूड़ा और पूजा सामग्री न डालने की अपील की।कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई और अंत में स्वच्छता में सहयोग करने वालों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। अभियान में बड़ी संख्या में गंगामित्रों ने भागीदारी निभाई।




 

Post a Comment

Previous Post Next Post