रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या

सीतापुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने एक लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, आरोपी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से लैब टेक्नीशियन के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post