रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक जवान की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी जान चली गई। इस घटना से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।
हाथरस: इससे एक दिन पहले हाथरस में भी एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। लगातार दो दिनों में दो जवानों की इस तरह मौत होने से सुरक्षा बलों और प्रशासन में चिंता का माहौल है।दोनों मामलों में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया जा रहा है, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और नियमित जांच की जरूरत पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Tags
trendig

