स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में संतुलित आहार जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव एवं नन्हें विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम के तहत कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने संतुलित आहार, स्वस्थ भोजन और जंक फूड विषय पर आकर्षक फूड स्टाल लगाए। मुख्य अतिथि ने सभी स्टालों का निरीक्षण कर बच्चों के प्रयासों की सराहना की। छात्रों ने अपने व्यंजनों के माध्यम से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी में स्पेशल राइस, मिक्स दाल, मिक्स रोटी, हरी सब्जियां, लस्सी, सत्तू ड्रिंक, स्प्राउट्स, फ्रूट चाट और ड्राई फ्रूट्स जैसे पौष्टिक व्यंजन प्रमुख आकर्षण रहे। मुख्य अतिथि ने व्यंजनों का स्वाद लेते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया और जंक फूड से दूरी बनाने का संदेश दिया।इस आयोजन में श्रेया वर्मा, अनन्या जायसवाल, अंशिका गुप्ता, आस्था केशरी, देवांश, आइना, रीया, आरोही, दीष्या, उमैरा, भाव्या, भूमिका और कुशाग्र सहित कई छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक आकाश सोनी, विपीन सिंह, उमेश जायसवाल, किरन मौर्या, राकेश जायसवाल, शिखा चौबे, शिखा दुबे, आकांक्षा श्रीवास्तव, प्रज्ञा पाण्डे और राजकुमार यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


