उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर तेज कर दिए हैं। कई जिलों में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा कई शहरों में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।मौसम विभाग ने राज्य के 30 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
इस बीच, भीषण गर्मी का असर जानवरों पर भी देखा जा रहा है। चिड़ियाघरों में जानवरों को ठंडक पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक भालू को राहत देने के लिए उसे 8 किलो की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई गई, ताकि वह गर्मी से बच सके।गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं, और आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

