“नशामुक्त काशी, खुशहाल काशी” के संकल्प के साथ जनजागरण पदयात्रा को मिला जनसमर्थन

काशी को नशामुक्त और खुशहाल बनाने के उद्देश्य से आयोजित नशामुक्त सद्भावना जनजागरण पदयात्रा शनिवार को पूरे उत्साह और जनसमर्थन के साथ जारी रही। बीएचयू सिंह द्वार से विधिवत प्रारंभ हुई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा, महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।यह पदयात्रा परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के पावन सान्निध्य में शुरू हुई, जिसमें समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों और स्थलों से गुजरते हुए लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही है।इस अवसर पर  पूजा, अजय और आरुणी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।

पदयात्रा के दौरान “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “स्वस्थ समाज, समृद्ध काशी” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। विभिन्न स्थानों पर आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए इस जनआंदोलन का समर्थन किया।आयोजकों ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निरंतर जनजागरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास जारी रहेगा। भगवती मानव कल्याण संगठन, शाखा वाराणसी द्वारा आयोजित इस पदयात्रा में काशीवासियों का अभूतपूर्व सहयोग देखने को मिला, जो “नशामुक्त काशी” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है। 




Post a Comment

Previous Post Next Post