रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परिषद के महामंत्री गिरीश चन्द्र मिश्र सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान महामंत्री गिरीश चन्द्र मिश्र ने बताया कि यह एक इंडोर बैठक थी, जिसमें शाखा अध्यक्षों, मंत्रियों और सक्रिय सदस्यों के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और मजबूत बनाने, उसकी कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से संचालित करने और भविष्य की रणनीति तय करने पर विचार करना था।
इस दौरान महामंत्री गिरीश चन्द्र मिश्र और क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रेश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों को भी सामने रखा। उन्होंने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों, संगठन की दिशा और आने वाले समय की योजनाओं पर अपने विचार साझा किए।बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और परिषद की सक्रियता बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की बात भी कही गई।

