भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

वाराणसी में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ओढ़े, एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह ‘डब्लू’, मनोज एडवोकेट, बी.डी. दुबे समेत सर्व समाज के लोग और बरेका यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।यह शोभायात्रा ककरमत्ता स्थित आरपीएफ बैरक से शुरू होकर क्रिकेट ग्राउंड भुल्लनपुर, जलालीपट्टी होते हुए शिव काली मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज लिए जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। डमरू दल द्वारा किए गए डमरू वादन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह ‘डब्लू’ ने कहा कि बरेका के सदस्यों से चर्चा कर यहां भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। उनके पिता ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका थीं। भगवान परशुराम का मूल नाम राम था, जिन्हें भगवान शिव से शस्त्र विद्या प्राप्त हुई थी। शिव से परशु (फरसा) प्राप्त करने के बाद वे परशुराम के नाम से विख्यात हुए। धार्मिक मान्यता है कि उनका अवतार अधर्म और अत्याचार का नाश कर धर्म की स्थापना के लिए हुआ था।



Post a Comment

Previous Post Next Post