वाराणसी पुलिस का सराहनीय कार्य—24 लाख के 121 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल हुई है। रविवार को पुलिस ने कुल 121 खोए हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये) बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र और सहायक पुलिस आयुक्त शुभम सिंह के नेतृत्व में की गई। 

जानकारी के अनुसार, मोबाइल स्वामियों ने अपने फोन खोने या गिरने की शिकायत जनसुनवाई और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई थी, जिसके बाद सर्विलांस टीम ने लगातार प्रयास कर इन मोबाइलों को बरामद किया। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम के इस प्रयास की जमकर सराहना की। इस अभियान में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव (प्रभारी सर्विलांस) समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post